Pradhan Mantri Awas yojana ( PMAY List ): प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की एक योजना है। जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों के लिए सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ पक्के घर प्रदान करना है।
इस योजना को मूल रूप से 1985 में “इंदिरा आवास योजना” के रूप में शुरू किया था। बाद में इसे नया उदेश्य से 2015 को शुरू किया । PMAY योजना के तहत 31 मार्च 202४ तक गरीबों के लिए 4 करोड़ घरों के निर्माण का लक्ष्य भारत सरकार ने रखा है।
Pradhan Mantri Awas yojana (PMAY) की विशेषताएं:
पीएमएवाय की विशेषताएं इस प्रकार हैं:
- इस योजना के तहत वर्ष 2024 तक ग्रामीण ओर शहरी इलाकों में 4 करोड़ से ज्यादा पक्के मकानो का निमार्ण करना।
- लाभार्थी 20 वर्ष तक की अवधि वाले अपने हाउसिंग लोन पर 6.5% तक की ब्याज़ सब्सिडी प्राप्त कर सकते
- सब्सिडी की राशि विभिन्न आय समूहों के लिए अलग-अलग होती है। यहां हमने सालाना आय के हिसाब से कितनी सब्सिडी मिलेगी इसके बारे में जानकारी दी हैं।
- 6 लाख रुपये सालाना तक कमाने वालों को 6 लाख रुपये तक की ऋण राशि के लिए 6.5 प्रतिशत की सब्सिडी उपलब्ध होगी
- 12 लाख रुपये सालाना तक कमाने वालों को 9 लाख रुपये के कर्ज पर 4 फीसदी ब्याज सब्सिडी मिलेगी.
- 18 लाख रुपये प्रति वर्ष आय वर्ग के लोगों को 12 लाख रुपये की ऋण राशि पर 3 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेग
- इस स्कीम के तहत बनाए गए घरों में केवल पर्यावरण अनुकूल और टिकाऊ सामग्री/टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा
- ग्राउंड फ्लोर आवास आवंटित करते समय सीनियर सिटीज़न और विकलांग व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी
PMAY के लाभार्थी :
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति
- समाज का आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
- PMAY निचे दिए गए संबंधित वर्गो पर लागू होता है:
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS- अधिकतम वार्षिक पारिवारिक आय रु. 3,00,00)
- निम्न आय वर्ग – (LIG – अधिकतम वार्षिक पारिवारिक आय 6,00,000 रुपये) और
- मध्यम आय समूह (MIG – I और II – 18,00,000 रुपये की अधिकतम वार्षिक पारिवारिक)
Pradhan Mantri Awas Yojana 2022:.
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 की लिस्ट कैसे देखें ?:
आप Pradhan Mantri Awas Yojana – Gramin की List ऑनलाइन चेक कर सकते है। पीएम आवास लिस्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करे।
- PMAY ग्रामीण की आधिकारिक pmayg.nic.in वेबसाइट पर जाएं ।
- मेनू में जाने के बाद ‘stakeholder’ ऑप्शन पर क्लिक करे।
- क्लिक करने पर ड्राप डाउन मेनू खुल जायेगा।
- उसमे ‘IAY/PMAYG Beneficiary’ को सेलेक्ट करे।
- फिर जो पेज ओपन होगा उसमे अपना enrollment number को दर्ज करे ।
- फिर ‘Search’ button पर क्लिक करे।
सभी स्टेप्स को पूरा करने पर आपके समाने radhan Mantri Awas Yojana ग्रामीण की 2021-2022 लिस्ट दिखाई देगी।
प्रधानमंत्री Urban आवास योजना 2022 की लिस्ट कैसे देखें ? 2022 -2023:
आप Pradhan Mantri Awas Yojana – Urban की List ऑनलाइन चेक कर सकते है। पीएम आवास लिस्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करे।
- PMAY(U) की आधिकारिक आधिकारिक वेबसाइट (https://pmaymis.gov.in/)पर जाएं ।
- फिर मेनू में ‘Search Beneficiary’ पर सिलेक्ट करके ‘Search by Name’ पर क्लिक करे
- जो पेज खुलकर आएगा उसमे अपना आधार नंबर डालकर ‘Show’ बटन पर क्लिक करे।
- क्लिक करने पर आपके सामने सब डिटेल्स आ जाएगी।
पूरे हुए घरों की राज्य के अनुसार नई PMAY सूची :
पूरे हो चुके घरों की राज्य-अनुसार PMAY के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देखें.
राज्य | PMAY के तहत स्वीकृत घर | पीएमएवाय के तहत पूरे हो चुके/स्वीकृत किए गए घर |
आंध्र प्रदेश | 20,05,932 | 16% |
उत्तर प्रदेश | 15,73,029 | 27% |
महाराष्ट्र | 11,72,935 | 23% |
मध्य प्रदेश | 7,84,215 | 40% |
तमिलनाडु | 7,67,664 | 38% |
कर्नाटक | 6,51,203 | 25% |
गुजरात | 6,43,192 | 58% |
पश्चिम बंगाल | 4,09,679 | 46% |
बिहार | 3,12,544 | 21% |
हरियाणा | 2,67,333 | 8% |
छत्तीसगढ़ | 2,54,769 | 31% |
तेलंगाना | 2,16,346 | 45% |
राजस्थान | 2,00,000 | 38% |
झारखंड | 1,98,226 | 38% |
ओडिशा | 1,53,771 | 44% |
केरल | 1,29,297 | 55% |
असम | 1,17,410 | 15% |
पंजाब | 90,505 | 25% |
त्रिपुरा | 82,034 | 50% |
जम्मू | 54,600 | 12% |
मणिपुर | 42,825 | 9% |
उत्तराखंड | 39,652 | 33% |
नागालैंड | 32,001 | 13% |
मिजोरम | 30,340 | 10% |
दिल्ली | 16,716 | – |
पुदुच्चेरी | 13,403 | 21% |
हिमाचल प्रदेश | 9,958 | 36% |
अरुणांचल प्रदेश | 7,230 | 25% |
मेघालय | 4,672 | 21% |
दादरा एंड नगर हवेली | 4,320 | 51% |
लदाख | 1,777 | 21% |
दमन और दीव | 1,233 | 61% |
गोवा | 793 | 93% |
अंडमान और निकोबार | 612 | 3% |
सिक्किम | 537 | 45% |
चंडीगढ़ | 327 | – |
लक्षद्वीप | 0 | 0% |
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अप्लाई करने के बाद, आपको एक एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर मिलेगा, जिसका उपयोग करके आप यह पता कर सकेंगे कि आपका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की नई सूची 22 में दर्ज है या नहीं. इस लिस्ट में उन व्यक्तियों के नाम शामिल हैं जिनके एप्लीकेशन स्वीकार किए गए हैं.
FAQ PMAY List – Check Pradhan Mantri Awas Yojana List
Pradhan Mantri Awas Yojana क्या है?
Pradhan Mantri Awas yojana (PMAY ) एक भारत सरकार की एक योजना है। जिसका उद्देश्य 202४ तक समाज के कमजोर वर्गों के लिए सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ पक्के घर प्रदान करना है।
Pradhan Mantri Awas Yojana के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए?
PMAY स्कीम के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी परिवार की वार्षिक आय ₹ 18 लाख से कम होनी चाहिए।
लाभार्थी व उसके परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर भारत के किसी भी हिस्से में खुद का पक्का घर नहीं होना चाहिए
लाभार्थी परिवार ने भारत सरकार से, पहले किसी भी आवास योजना के तहत केंद्रीय सहायता न ली हो या PMAY के तहत किसी भी योजना का कोई लाभ प्राप्त न किया हो.
विवाहित जोड़े के मामले में अगर कोई एक या फिर संयुक्त रूप से दोनों लोन लेते हैं, तो भी कोई एक ही सब्सिडी का पात्र होगा।