Nrega job card list 2022: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 (MGNREGA) के द्वारा भारत सरकार देश के गरीब परिवारों को रोजगार प्रदान करती है। और इन लाभार्थी परिवाररो की पहचान एव अन्य लाभ देंने के लिए सरकार के द्वारा जॉब उन्हें कार्ड आवंटित किया जाता है। इसे NREGA Job Card के नाम से जाना जाता है।
सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता को पूरा करने वाले परिवारों को ही जॉब नरेगा कार्ड प्राप्त होता है। NREGA Job Card में लाभार्थी परिवार के काम की पूरी जानकारी होती है। NREGA Job Card List में हर वर्ष नए लाभार्थियों को जोड़ा जाता है।
यदि आप भी इस योजना के अंतर्गत आते है तो अपना NREGA Job Card डाउनलोड कैसे करेंगे ये हम आपको बताएंगे। पूरी जानकारी के प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
योजना का नाम | नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2022 |
---|---|
Category | सरकारी योजना |
किसके द्वारा शुरू की गयी | केंद्र सरकार द्वारा |
विभाग का नाम | ग्रामीण विभाग सरकार मंत्रालय |
लाभार्थी | ग्रामीण व् शहर के नरेगा जॉब कार्ड धारक नागरिक |
लिस्ट देखने का मोड़ | ऑनलाइन मोड़ |
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट की आधिकारिक वेबसाइट | https://nrega.nic.in |
Table of Contents
MGNREGA क्या है ?
भारत सरकार ने सितंबर, 2005 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005 (मनरेगा) पारित किया। यह अधिनियम ग्रामीण परिवार के ऐसे सदस्य जो रोजगार की मांग करते हैं और रोजगार करने के लिए इच्छुक हैं उन्हें एक वित्तीय वर्ष में सौ दिनों के वेतन रोजगार की कानूनी गारंटी देता है।
मनरेगा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका में सुधार लाना और बुनियादी ढांचे के आधार को विकसित करने वाले कार्यों के माध्यम से मजदूरी रोजगार पैदा करना है।
नरेगा योजना संक्षिप्त जानकारी:
- यह योजना उन सभी ग्रामीण परिवारों के लिए खुली है जिन्हें रोजगार की आवश्यकता है और जो शारीरिक और अकुशल कार्य करने की इच्छा रखते हैं।
- रोजगार की अवधि सामान्यतः कम से कम चौदह दिन लगातार होती है और सप्ताह में छह दिन से अधिक नहीं होता ।
- किए गए कार्य के पंद्रह दिनों के भीतर मजदूरी की प्राप्ति।
- आवेदन जमा करने के 15 दिनों के भीतर या जिस दिन से काम की मांग की जाती है, आवेदक को मजदूरी रोजगार प्रदान किया जाएगा।
- मनरेगा के तहत अब सरकार द्वारा ध्याड़ी में भी वृद्धि कर दी गयी है जहां पहले मजदूरों को 209 रूपये की मजदूरी दी जाती थी अब वहीं प्रतिदिन का 309 रूपये अधिक कर दिए गए हैं।
- मनरेगा महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण पर केंद्रित है।
- काम के इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन ग्राम पंचायत को प्रस्तुत कर सकते हैं।
- ग्राम पंचायत घर का रेजिट्रेशन करेगी। सत्यापन के बाद आवेदक परिवार को जॉब कार्ड जारी किया जायेगा।
गरीब परिवारों के लिए अन्य सरकारी योजनाए:
मनरेगा जॉब कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज:
जॉब कार्ड प्राप्त करने के लिए आपको सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता को पूरा करना होगा । जिससे की आप मनरेगा जॉब कार्ड का लाभ ले सको। हमने निचे कुछ पात्रता पात्रता मानदंड और आवश्यक दस्तावेजो की जानकारी दी है।
- आवेदक भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष या इससे ऊपर होनी चाहिए।
- आपके पास राशन कार्ड होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता काम करने के लिए कुशल और इच्छुक श्रमिक होना चाहिए।
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
NREGA Job Card List 2022 की जांच कैसे करें:
आप नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके नरेगा जॉब कार्ड सूची 2022 की जांच कर सकते हैं।
- सबसे पहले नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाएँ।
- अब आपके सामने होम पेज खोलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको रिपोर्ट्स के सेक्शन के अंतर्गत ‘job card’ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने सभी राज्यों की सूची खुलकर आएगी।
- अब आपको अपने राज्य के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आपको Financial Year, District, Block and Panchayat का चयन करना होगा।
- इसके पश्चात आपको “proceed” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप “proceed” बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने जॉब कार्ड की पूरी जानकारी खुलकर आ जाएगी।
इस प्रकार आप NREGA Job Card List 2022 की जांच कर सकेंगे।
NREGA Job Card के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे:
यदि आपके पास नरेगा जॉब कार्ड नहीं है, तो आप निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाएँ।
- होम पेज पर आपको “Gram Panchayat” का सेक्शन दिखाई देगा। इस सेक्शन में से “Data Entry” के ऑप्शन पर क्लिक करे |
- अब जो पेज खुलकर आएगा उसमे आपको अपना राज्य को सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल जायेगा | इस फॉर्म में आपको Financial Year , District , Block , Panchayat , User ID ,Password ,कैप्चा कोड आदि को सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद आपको “login” बटन पर क्लिक करना है।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा | इस पेज पर आपको Registration & Job Card के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपको आपको BPL Data के विकल्प पर क्लिक करना होगा | विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जायेगा |
- इस फॉर्म में आपको पूछी गयी सभी जानकारी भरनी है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको save के बटन पर क्लिक करना होगा | सेव करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा |
- इस पेज पर आपको आपका रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जायेगा और फिर आपको अपनी फोटो अपलोड करनी है |
इस प्रकार से आप NREGA Job Card लिए ऑनलाइन आवेदनकर सकते हो।
नरेगा जॉब कार्ड बनवाने की ऑफलाइन प्रक्रिया:
- सर्वप्रथम आपको अपने ग्राम प्रधान के पास जाना होगा।
- इसके पश्चात आपको नरेगा जॉब कार्ड के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
- अब आपको इस आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- इसके पश्चात आपको यह आवेदन फॉर्म ग्राम प्रधान के पास जमा करना होगा।
- इस प्रकार आप नरेगा जॉब कार्ड बनवाने के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे।
NREGA Job Card मोबाइल ऐप कैसे डाउनलोड करे?
नरेगा जॉब कार्ड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे :
- सर्वप्रथमअपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर को ओपन करे ।
- अब सर्च बॉक्स में “NREGA Services Mobile App“ टाइप करके सर्च के बटन पर क्लिक करना है।
- आपके सामने नरेगा मोबाइल ऐप खुल कर आ जाएगा।
- आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा।
- नरेगा मोबाइल ऐप आपके फोन में डाउनलोड हो जाएगा।
Official Website | Click Here |
Sarkari Yojana Portal | Click Here |
IMD Portal | IMD Portal |
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2022 से जुड़े कुछ प्रश्न-उत्तर:
जॉब कार्ड क्या है?
जॉब कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो मनरेगा के तहत श्रमिकों के अधिकारों को दर्ज करता है।
मनरेगा जॉब कार्ड के लिए कौन पात्र है?
वो सभी परिवार नरेगा जॉब कार्ड के लिए पात्र हैं जो बीपीएल कार्ड धारक हैं या जिन परिवार का मुखिया सरकारी सेवा में न हों।
परिवार में एक वयस्क की परिभाषा क्या है?
वयस्क का अर्थ है वह व्यक्ति जिसने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो।
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2022 NREGA Job Card List कैसे देखें ?
NAREGA Job Card list ऑनलाइन माध्यम ऊपर दिए हुवे तरिके से देख सकते हैं।
नरेगा कार्ड के अंतर्गत कौन-कौन से कामों को किया जा सकता है ?
नेविगेशन का काम, वृक्षारोपण का काम, सिंचाई का काम, आवास निर्माण कार्य, गोशाला, गांठ का काम आदि क्षेत्र में काम मिलने की सम्भाना होती है।
जॉब कार्ड के लिए रजिट्रेशन कितने वर्षों के लिए वैध है?
जॉब कार्ड पांच साल के लिए वैध होता है। उसके बाद रजिट्रेशन को फिरसे रेनू करना पड़ता है।